फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुविवि ने 10 हजार परास्नातक के रिजल्ट रोके

Sun, 03 Jul 2016 12:52 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने 10 हजार परास्नातक के छात्रों के रिजल्ट रोक दिए हैं। इसमें तमाम विद्यार्थियों के फार्म अधूरे हैं, कुछ ने डबल कोर्स कर लिया है और कुछ का माइग्रेशन नहीं जमा हुआ है। ये सभी छात्र जब आपत्तियां दूर करेंगे तो इनके रिजल्ट घोषित होंगे।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय में हर साल हजारों छात्रों के रिजल्ट रोक दिए जाते हैं। जब ये छात्र आपत्तियां दूर करते हैं, तभी इनके रिजल्ट घोषित होते हैं। इस बार रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने 10 हजार से ज्यादा छात्रों के रिजल्ट रोक दिए हैं। इसमें बरेली कॉलेज, एसएस कॉलेज, जीएफ कॉलेज, केजीके कॉलेज मुरादाबाद के छात्र भी शामिल हैं। इन छात्रों के रिजल्ट तब घोषित होंगे, जब ये अपने फार्म पूरे कर लेंगे। रुहेलखंड विश्वविद्यालय आधे-अधूरे फार्म पर परीक्षा तो करा देता है, लेकिन रिजल्ट रोक देता है। इस बार रुहेलखंड विश्वविद्यालय में दस हजार छात्र परेशान हो रहे हैं। इन छात्रों को रिजल्ट रुकने की कोई वजह पता नहीं है। इनके कॉलेज भी विश्वविद्यालय से पूछताछ कर रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई बताने वाला नहीं है। इसकी वजह से छात्रों के साथ ही कॉलेज वाले भी परेशान हो रहे हैं।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें