लंबे समय से गायब चल रहे 10 चिकित्सकों का अब तक कुछ अता पता नहीं है। सीएमओ कार्यालय की ओर से लगातार अनुपस्थित डॉक्टरों की सूचना शासन को भेजने के बाद आरोप भी तय कर दिए गए हैं। इन डॉक्टरों को एडी हेल्थ के समक्ष उपस्थित होकर अपने बयान दर्ज कराने हैं। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सभी चिकित्सकाें को शासन द्वारा भेजे गए आरोप पत्र डाक के माध्यम से भेज दिए गए हैं। सभी चिकित्सक प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात थे।
डिप्टी सीएमओ का भी अता पता नहीं
सीएमओ कार्यालय से अटैच डिप्टी सीएमओ डॉ. रमेश चंद्रा भी छह माह से लापता हैं। डॉ. रमेश चंद्रा नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं। कई बार पत्र भेजने के बाद भी उनकी ओर से कोई सूचना नहीं दी जा रही है। उनके अनुपस्थित रहने पर कार्यालय में चर्चा चली थी कि पूर्व सीएमओ डॉ. विजय यादव की डांट के बाद डॉ. चंद्रा ने कार्यालय आना बंद कर दिया है।
ये हैं दस गायब चिकित्सक
चिकित्सक तैनाती अनुपस्थिति
शैलेश कुमार कुआंडांडा 2014 से
चक्रेश कुमार भमोरा 2015 से
आस्था तनेजा बहेड़ी 2015 से
अजीम इलियास बहेड़ी 2015 से
जावेद खान शेरगढ़ 2016 से
रिशु सक्सेना क्यारा 2016 से
विवेक गौतम बहेड़ी 2016 से
विनीत कुमार शीशगढ़ 2016 से
श्वेतांक गोयल कुआंडांडा 2016 से
सनी दुआ रामनगर 2016 से