फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी की जेलों में 1.1 लाख बंदियों का कोरोना टेस्ट, पांच हजार संक्रमित

विज्ञापन
Corona - फोटो : PTI
विज्ञापन

मुलाकातें बंद पर बंदियों को मिलेगी वीडियो कॉलिंग की सुविधा

बरेली। प्रदेश की जेलों में 1.1 लाख बंदियों का कोविड टेस्ट हुआ है जिनमें संक्रमित निकले करीब पांच हजार बंदियों में 3800 ठीक भी हो चुके हैं। जेलों में रैंडम सैंपलिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन

एडिशनल आईजी जेल डा. शरद कुलश्रेष्ठ ने बताया कि नेशनल वेबिनार में जेलों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम पर सभी राज्यों के जेल अधिकारियों ने सुझाव और अनुभव साझा किए हैं। आंध्र प्रदेश ने यूपी की कई जेलों में कोविड एल- 1 अस्पताल बनाने और नए बंदियों को शुरू में स्थायी जेलों में रखने की व्यवस्था अपने यहां भी लागू करने की बात कही है। डॉ. कुलश्रेष्ठ ने बताया कोरोना की वजह से बंदियों की मुलाकातें बंद हैं लेकिन उन्हें ऑडियो कॉलिंग की सुविधा दी गई है। जेल अधीक्षकों को फोन कनेक्शन की संख्या बढ़ाकर ज्यादा से ज्यादा बंदियों की उनके घर वालों से बात कराने को कहा गया है। कुछ जेलों में वीडियो कॉलिंग शुरू कराई है। प्रदेश की बाकी जेलें भी इसी तर्ज पर बंदियों की उनके घर वालों से वीडियो कॉल पर बात कराएंगी। जेलों में आयुष मंत्रालय के निर्देशों के आधार पर बंदियों का काढ़ा व खाना दिया जा रहा है। उन्हें तनाव से मुक्त रखने के कार्यक्रम भी चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें