फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जेनिथ बनाम एलेन हाउस आमने-सामने

Sun, 26 Apr 2026 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
पल्हरीह ​स्थित जेब्ररा पार्क में आयोजित फुटबॉल प्र​तियोागिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी
विज्ञापन
बाराबंकी। पल्हरी चौराहा स्थित जेब्रा पार्क फुटबॉल मैदान पर जिला फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित पांच दिवसीय जिला स्तरीय सब-जूनियर फुटबॉल लीग के चौथे दिन खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। अंडर-14 और अंडर-19 बालक वर्ग के मुकाबलों में युवा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और टीमवर्क से दर्शकों को प्रभावित किया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह खेले गए पहले मुकाबले में श्रद्धा यूनाइटेड फुटबॉल क्लब और यूथ फुटबॉल क्लब के बीच कड़ा संघर्ष हुआ। मैच की शुरुआत से ही यूथ फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल का प्रदर्शन किया। खेल के 13वें मिनट में रुद्रांश तिवारी ने बेहतरीन गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में भी यूथ का दबदबा कायम रहा और 32वें मिनट में सिद्धार्थ मिश्रा ने गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। अंत के क्षणों में श्रद्धा यूनाइटेड के राणा ने एक गोल कर मुकाबले को रोमांचक बनाया, लेकिन यूथ फुटबॉल क्लब ने 2-1 से जीत दर्ज की।
दूसरे मुकाबले में जेनिथ फुटबॉल क्लब और एलेन हाउस पब्लिक स्कूल फुटबॉल क्लब आमने-सामने रहे। पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर रही, लेकिन कोई गोल नहीं हो सका। दूसरे हाफ में एलेन हाउस के खिलाड़ियों ने रणनीतिक खेल दिखाते हुए मैच पर पूरी पकड़ बना ली। 27वें मिनट में रुद्र, 35वें मिनट में तेजस और 39वें मिनट में कृष्ण ने शानदार गोल कर टीम को 3-0 की जीत दिलाई। अंडर-14 बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला जेनिथ फुटबॉल क्लब और एलेन हाउस पब्लिक स्कूल फुटबॉल क्लब के बीच रविवार सुबह खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें