फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अमर उजाला की खबरों से छात्रों का बढ़ा उत्साह

Sun, 26 Apr 2026 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बोर्ड परीक्षा के परिणाम आने के बाद अमर उजाला अखबार में शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक के मेधावियों की खबरें प्रकाशित की जा रही हैं। इससे विद्यालयों में अमर उजाला अखबार पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या में निरंतर वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

शासन ने भी सीखने की प्रक्रिया बढ़ाने के लिए समाचार पत्र विद्यालयों में पढ़ाने का आदेश भी दिया है। इससे अब समाचार पत्र विद्यालयों में सुबह छात्र-छात्राओं को पढ़ने के लिए दिया जा रहा है।
शनिवार को गांधी पंचायत इंटर कॉलेज सआदतगंज में छात्राओं ने सुबह अखबार पढ़ा। इस विद्यालय की होनहार छात्राओं की फोटो सहित खबर भी प्रकाशित हुई थी। छात्रा इल्मा बानो, आनिया बानो, उम्मे अशरा और सादिया बानो ने बताया कि जिस प्रकार उनकी सहेलियों ने अच्छे परिणाम लाकर समाचार पत्र में स्थान पाया। उसी तरह वे भी अच्छे अंक लाने के लिए मेहनत से पढ़ाई करेंगी।
विज्ञापन

शहर के लखपेड़ाबाग स्थित महारानी लक्ष्मी बाई इंटर कॉलेज में भी समाचार पत्र के प्रति छात्र-छात्राओं में उत्साह दिखा। यहां की दो छात्राओं ने इंटरमीडिएट में प्रदेश की टॉपटेन सूची में अपना स्थान बनाया है। इसके अलावा 90 फीसदी से ज्यादा अंक पाने वालों की संख्या भी खूब है। इनमें अंशिका, अनुष्का दीक्षित्र अग्रिमा व सौम्या सिंह के नाम भी शामिल हैं।
इन छात्राओं ने कहा कि समाचार पत्र पढ़ने से नवीनतम जानकारियां मिलती हैं। इससे उनका सामान्य ज्ञान बढ़ता है और वे विभिन्न विषयों से अवगत होती हैं। वाद-विवाद प्रतियोगिता में समाचार पत्र पढ़ने का अच्छा लाभ मिलता है। यह उन्हें तार्किक क्षमता विकसित करने में सहायता करता है। कॉलेज के प्रबंधक राम किशोर शुक्ल ने भी अमर उजाला की कवरेज की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें