फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर युवक से 88 हजार ठगे, केस दर्ज... पुलिस जांच में जुटी

Sun, 12 Jan 2025 01:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर युवक से 88 हजार ठगे। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
डिजिटल अरेस्ट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बाराबंकी में युवक को डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर 88 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। शनिवार देर रात पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र की है।

विज्ञापन


मूल रूप से दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के धामापुर गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह शहर में कैलाश आश्रम के पास रहते हैं। इन्होंने एसपी दिनेश कुमार सिंह की शिकायत की। इसमें बताया कि लीलावती भवन सोमनाथ में ऑनलाइन कमरा बुक कराने को लेकर कोशिश की थी। 

इस दौरान उन्हें डिजिटल अरेस्ट करने का झांसा देकर धोखाधड़ी की गई। धमकी देकर 88732 रुपए चार विभिन्न बैंक खातों में भुगतान करवा लिए गए। 27 दिसंबर को मामले की शिकायत साइबर सेल से की गई, मगर कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


शिकायत पर एसपी ने तत्काल मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिया। शहर कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है। डिजिटल अरेस्ट का झांसा कैसे दिया गया, इसके लिए पीड़ित से जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें