फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: नहर किनारे खाली प्लॉट में मिली युवती की लाश, सिर कूचकर की गई हत्या; पुलिस कर रही जांच

Mon, 02 Feb 2026 01:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में नहर किनारे खाली प्लॉट में युवती की लाश मिली। सिर कूचकर इसकी हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बाराबंकी में नहर किनारे एक खाली प्लॉट में युवती की लाश मिली। हत्या करके लाश फेंकने की आशंका जताई जा रही है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के गदिया गांव के पास की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच में पाया कि किसी भारी वस्तु से सिर कुचलकर युवती की हत्या की गई है। मृतका जींस और शर्ट पहने हुई थी। 

सीओ संगम कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान असंद्रा थाना क्षेत्र के अशरफपुर गांव निवासी गंगाराम की पत्नी सुनीता के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतका किसान यूनियन से जुड़ी थी।  घटनास्थल का निरीक्षण करके साक्ष्य जुटाए गए हैं। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें