फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बाइकें टकराने से गिरे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

Wed, 01 Jan 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
मसौली (बाराबंकी)। थाना मसौली क्षेत्र के हाईवे पर डुबकी मोड़ के पास मंगलवार को दो बाइकों की भिड़ंत के बाद गिरे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के डुबकी गांव के आशीष (24) अपने साथी आलम के साथ मसौली बाजार बाइक से घर वापस जा रहे थे। डुबकी मोड़ के पास लखनऊ की ओर जा रहे बहराइच के जरवल थाना के डम्मीपुरवा के दीनानाथ की बाइक से टकरा गए। हादसे के बाद सड़क पर गिरे आशीष को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में घायल आशीष, आलम व दीनानाथ को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी बड़ागांव पहुंचाया, लेकिन वहां चिकित्सक ने आशीष को मृत घोषित कर दिया।
आलम को को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि दीनानाथ को मामूली चाेटें आईं। थाना प्रभारी यशकांत सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। दुर्घटना के दौरान युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें