कुर्सी। कस्बा कुर्सी के काजीपुरा मोहल्ला निवासी सुरेश चंद्र ने शुक्रवार शाम पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने बृहस्पतिवार शाम को वह कुत्ते के काटने का इंजेक्शन लगवाने घुंघटेर सीएचसी अस्पताल जा रहे थे।
विज्ञापन
रास्ते में निजी अस्पताल के पास बिना नंबर प्लेट की बाइक से आए दो युवकों ने उनसे एक युवक कुछ देर आगे छोड़ने का किया। उन्होंने एक युवक को अपनी बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि इसी दौरान पीछे बैठे दूसरे युवक ने उनकी पैंट की जेब काट एक लाख रुपये निकाल लिए। युवक कटकिनपुरवा के पास उतरकर अपनी बाइक से टिकैतगंज की ओर चले गए। सीओ शक्ति सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है।