फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पूर्व सैनिक की हत्या में विशेषज्ञों से राय लेगी पुलिस

Sat, 07 Nov 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर में कार के अंदर मृत मिले लखनऊ के जानकीपुरम निवासी भूतपूर्व सैनिक निपेश मिश्रा (45) की हत्या के मामले में पुलिस ने हिरासत में लिए गए अश्वनी सिंह से सघन पूछताछ की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कनपटी पर गहरी चोट से मौत पुष्टि हुई थी। पुलिस अब विशेषज्ञों से राय लेगी कि चोट कैसे लग सकती है।
विज्ञापन

निपेश जहांगीराबाद की एक फैक्टरी में नौकरी करते थे और अक्सर बाराबंकी में ही रहते थे। शनिवार रात वह आवास विकास कॉलोनी निवासी अपने मित्र अश्वनी सिंह के घर दावत में शामिल हुए थे। यहां शराब पीने के बाद वह कार से अकेले निकले थे। रविवार सुबह लखनऊ मार्ग पर एआरटीओ कार्यालय मोड़ के पास सड़क किनारे खड़ी कार में वह बेसुध मिले थे।
जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। शुरुआत में मौत की वजह स्पष्ट नहीं थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट से मौत की पुष्टि होने के बाद मामला हत्या में बदल गया। पत्नी रंजना मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने अश्वनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। सीओ सिटी आफताब आलम ने बताया कि अश्वनी सिंह संदेह के घेरे में हैं। सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर घटना की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें