शहर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने घर के अंदर ही फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि बिना पोस्टमार्टम के हैंगिग न होने का दावा कर पुलिस मामले को दबा रही है। शहर कोतवाली के अभय नगर मोहल्ला निवासी अजय प्रकाश रस्तोगी का 21 वर्षीय पुत्र मोहित रस्तोगी सागर इंजीनियरिंग कालेज से बीटेक करता था। कुछ समय पहले मोहित ने बीटेक की पढ़ाई छोड़ दी थी।
शुक्रवार को अज्ञात कारणों के चलते मोहित ने घर के अंदर ही फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। परिवारीजनों ने जब कमरे में युवक के शव को लटका देखा तो हड़बड़ा गए। आनन फानन में युवक शव को नीचे उतारा गया मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मोहित की मौत के पीछे मोहल्ले वाले तरह तरह की अटकले लगा रहे हैं। हालांकि प्रभारी निरीक्षक एसपी सिंह ने बताया कि मौके पर गया था। हैंगिग का मामला नहीं है। परिवारीजनों की मानें तो मोहित बीपी का मरीज था। शुक्रवार को बीपी बढ़ने से उसकी मौत हो गई।