फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट में सूफी नगरी को योगी का तोहफा, देवा में रोडवेज अड्डा बनेगा अत्याधुनिक

Tue, 11 Jul 2017 11:29 PM IST
बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी। देवा मेला के लिए बना बस स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अव्यवस्थाओं का दंश झेल रहे देवा बस स्टॉप को शीघ्र ही अत्याधुनिक किया जाएगा। मंगलवार को सूफी नगरी को तोहफा देते हुए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने बजट में इसकी घोषणा की। सूचना मिलते ही देवा वासियों ने खुशी की लहर दौड़ गई। यह बस स्टॉप वीवीआईपी सुविधाओं से लैस किया जाएगा। देश-विदेश से आने वाले जायरीन को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसका विशेष प्रबंध किया जाएगा।       
विज्ञापन


सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की दरगाह देवा शरीफ को 24 घंटे बिजली मिलने के बाद योगी सरकार ने कस्बे के बस स्टॉप का उच्चीकरण कराने की घोषणा की है। देवा कस्बे से एक किलोमीटर दूर 1.6 हेक्टेअर के क्षेत्रफल में अस्थाई तौर पर मेले में 10 दिन के लिए इस बस स्टॉप का संचालन किया जाता है।

बाकी के शेष दिन में बस स्टॉप का लाभ कस्बावासियों को नहीं मिल पा रहा था। मेले के समय लखनऊ से देवा मेले के लिए स्पेशल 102 बसों का संचालन कराया जाता है। आवश्यकता पड़ने पर बसों के ट्रिप में भी बढ़ोत्तरी की जाती थी।
विज्ञापन


मेले के समय ही बस स्टाप पर पूछताछ केंद्र, प्रसाधन, ठहरने व विश्राम करने की सुविधा की यात्रियों को मिल पाती थी। मेेला समाप्त होने के बाद भी सूफी की मजार पर देश के कोने-कोने व विदेशी टूरिस्ट आते रहते हैं।

जिससे उन्हें कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्रदेश की योगी सरकार ने मंगलवार को हिन्दु मुस्लिम एकता के प्रतीक व जो रब है वही राम है का संदेश देने वाले देवा शरीफ को बस का उच्चीकरण कराए जाने की सौगात दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें