फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची दीवार गिरने से दो मासूमों की जान गई

Tue, 11 Jul 2017 11:19 PM IST
बाराबंकी
विज्ञापन
सफदरगंज थानाक्षेत्र के मीरापुर गांव में बच्चों की मौत के बाद रोते बिलखते परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीन दिनों से हो रही बरसात के चलते एक कच्ची दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर दो मासूमों की मौत हो गई जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने घायल बच्चे को सीएचसी में भेज मृत बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहसील प्रशासन की टीम ने मौके पर जाकर नियमानुसार मदद देने का आश्वासन पीड़ित परिवार को दिया है।       
विज्ञापन


थाना सफदरगंज व तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के ग्राम मीरापुर मजरे चैला में मंगलवार को विजय (7) पुत्र सुभाष, निधि(8) व अंकेत(5) दोनों पुत्र व पुत्री रामू गांव के बाहर संतराम कोरी के घर के सामने खेल रहे थे। तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते संतराम के घर की कच्ची दीवार भरभराकर तीनों बच्चों पर गिर गयी।

इस हादसे में निधि व विजय की मौके पर मृत्यु हो गयी जबकि अंकेत गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको सीएचसी सिरौलीगौसपुर में भर्ती कराया गया है। नायब तहसीलदार सुशील प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया व परिवार को आर्थिक मदद दिलाने के लिए रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजने की बात कही है। 
विज्ञापन


दीवार गिरने से मरने वाले दोनों बच्चों के परिवारीजनों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। मौके पर नायब तहसीलदार को भेजकर पूरी रिपोर्ट तैयार करवाई जा रही है। यह बहुत ही दुखद हादसा है पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद करने का प्रयास किया जा रहा है।- एसपी सिंह, प्रभारी एसडीएम सिरौलीगौसपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें