बाराबंकी। बैडमिंटन प्रतियोगिताओं के आयोजन में बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अंडर-11, अंडर-13, अंडर-17 तथा ओपन सिंगल और ओपन डबल मुकाबले खेले गए। सोमवार देर शाम तक 27 मुकाबले संपन्न हुए।
विज्ञापन
बालक एकल अंडर-11 वर्ग का फाइनल मुकाबला यशु मित्र नारायण ने जीतकर खिताब अपने नाम किया। बालिका एकल वर्ग के अंडर-11, अंडर-13 और अंडर-17 के सेमीफाइनल पूरे हुए। इन तीनों वर्गों के फाइनल मुकाबले तीन नवंबर को आयोजित किए जाएंगे।
बालक एकल अंडर-13 और अंडर-17 वर्ग के सेमीफाइनल भी खेले गए। बालक वर्ग के ओपन सिंगल और ओपन डबल के मुकाबले मंगलवार को आयोजित होंगे। टूर्नामेंट आयोजक कृष्ण गोपाल, सचिव फारुख हसन और अध्यक्ष फव्वाद किदवई सहित अन्य गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।