फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां कुष्मांडा की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। नवरात्र के चौथे दिन रविवार को शहर के देवी मंदिरों में माता के चतुर्थ स्वरूप कूष्मांडा की पूजा करने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने मां कुष्मांडा की पूजा कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। घरों और मंदिरों में मां दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती की आरती गूंजी। देवी मंदिरों में सुबह कपाट खुले तो भक्तों का तांता लगा गया।
विज्ञापन

शहर के देवी मंदिरों बड़ी देवी मंदिर, मुड़कटी देवी मंदिर, पूर्वी देवी मंदिर, अन्नपूर्णा माता मंदिर समेत अन्य देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। भक्तों ने मां के कूष्मांडा स्वरूप की पूजा कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। धनोखर मंदिर में पुजारी मुरारीलाल बाजपेई के सान्निध्य में शाम को हुई विशेष आरती में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ श्रद्धालु शामिल हुए।
वहीं महिलाओं ने संगत बनाकर कीर्तन किया। विराजे शेरावाली मां.., भवन सतरंगिया मेरी मैया का... समेत तमाम भजनों के साथ माता रानी की आराधना की। ग्रामीण क्षेत्रों में भी देवी मंदिरों में भक्तों ने पूजा-अर्चना कर आशीष मांगा। बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के मदारपुर गांव स्थित कटेहरा देवी व रमसहाय गांव स्थित मूर्ति माता मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें