फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: महिला अस्पताल को मिलीं तीन सर्जन चिकित्सक

Sun, 14 Jan 2024 03:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला महिला अस्पताल में प्रसूताओं को अब बेहतर उपचार की सुविधा मिल सकेगी, क्योंकि अस्पताल को तीन सर्जन महिला चिकित्सक मिल गई हैं। इससे अब किसी भी समय प्रसूताओं का सीजेरियन ऑपरेशन किया जा सकेगा। उधर, आधुनिक लैब को भी तेजी के साथ तैयार किया जा रहा है, जिससे यहां पर भर्ती होने वाली प्रसूताओं की सभी प्रकार की जाचेंं अब अस्पताल में ही हो सकेंगी।
विज्ञापन



जिला महिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के चलते आए दिन प्रसूताओं को गंभीर बता रेफर कर दिया जाता था। यहीं नहीं यदि दो प्रसव ऑपरेशन से हुए हैं और तीसरा प्रसव ऑपरेशन से होना है तो इसके लिए भी कोई चिकित्सक तैयार नहीं होता था। परंतु अब ऐसा नहीं होगा। यहां पर पहले से सर्जन के रूप में डॉ. प्रिया सिंह, डॉ. सदानंद पटेल, डॉ. किरन कार्यरत थीं। इसके अलावा अब तीन और सर्जन डॉक्टर विभा, डाॅ. शेफाली और डॉ. मनीषा कोहली मिल गई हैं और इन महिला चिकित्सकों ने कार्य करना भी शुरू कर दिया है। अब अस्पताल में छह सर्जन महिला चिकित्सक हो गई हैं। पर्याप्त चिकित्सक होने की वजह से यहां पर भर्ती होने वाली प्रसूताओं को बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी।




पैथाेलॉजी में तैनात हुए दो डॉक्टर
जिला महिला अस्पताल में 32 लाख रुपये की लागत से बन रही आधुनिक पैथाेलॉजी में दो डॉक्टर हीरालाल और डॉ. शेफाली गुप्ता की तैनाती हो गई है। इससे अब प्रसूताओं को सभी प्रकार की जांच की सुविधा भी अस्पताल से ही मिल सकेगी।
विज्ञापन





अस्पताल को तीन सर्जन महिला चिकित्सक और दो पैथालॉजी के डॉक्टर मिल गए हैं। वहीं आधुनिक पैथालॉजी को बनाने का कार्य चल रहा है, उपकरण भी आने लगे हैं। अब अस्पताल में प्रसूताओं को और बेहतर उपचार की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

- डॉ. प्रदीप कुमार, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें