फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 42 डिग्री की तपिश में अधिकारों के लिए सड़क पर उतरीं महिलाएं

Wed, 22 Apr 2026 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। संसद में महिला आरक्षण बिल पारित न होने के विरोध में भाजपा की ओर से लखनऊ में आयोजित जन आक्रोश रैली में बाराबंकी जिले से बड़ी संख्या में महिलाओं ने भागीदारी की। करीब 42 डिग्री तापमान और लू के थपेड़े के बीच विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से करीब 154 बसों और 100 से अधिक निजी वाहनों के जरिये हजारों महिलाएं उत्साह के साथ चूल्हा चौका छोड़ घर से बाहर निकल लखनऊ पहुंची। प्रत्येक बस में दो पुरुष और दो महिला कांस्टेबल तैनात की गई थीं, दोपहर एक से तीन बजे तक महिलाओं को वापस लाया गया।
विज्ञापन

महिलाओं को रैली में भेजने के लिए पुलिस और प्रशासन ने एक दिन पहले ही तैयारियां पूरी कर ली थीं। 80 से अधिक स्कूली बसों के अलावा निजी बसों को अधिग्रहित कर भाजपा के 25 मंडलों में चार-चार बसें उपलब्ध कराई गई थीं।
पार्टी की ओर से जिले के 470 शक्ति केंद्रों पर सुबह महिलाओं को एकत्रित होने का आह्वान किया गया था, जिसके बाद निर्धारित समय पर बसें लखनऊ के लिए रवाना हुईं। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रामेश्वरी त्रिवेदी ने कहा कि पार्टी ने देश की राजनीति में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का जो संकल्प लिया है, उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। सपा व कांग्रेस की राजनीति को महिलाएं समझ चुकी हैं और आगामी चुनाव में उन्हें इसका करारा जवाब देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें