फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक रसूख दिखाकर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। ऊंची राजनीतिक पहुंच बताकर कई युवाओं से लाखों की ठगी करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया है। महिला के खिलाफ बीते माह शहर कोतवाली में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आवास-विकास कॉलोनी के सेंट्रल एकेडमी स्कूल के पास से ठगी करने वाली वांछित महिला मंजू दीक्षित को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके द्वारा अपनी जान-पहचान प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों व अन्य अधिकारियों से होने की बात बताकर विभिन्न विभागों में नौकरी लगवाने के नाम पर कई युवाओं से काफी पैसों की ठगी की गयी है।
महिला द्वारा पैसे लेने के बाद न तो किसी को पैसा वापस किया और न ही नौकरी लगवायी। जब व्यक्तियों द्वारा पैसे का मांग की जाती थी तो उन्हें महिला के नाम पर डराया-धमकाया और गालीगलौज की जाती थी। पुलिस ने आरोपी महिला को जेल भेजने के साथ ही उसके साथ इस काम में लिप्त रहने वाले अन्य लोगों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें