फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमाम के घर से हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। सुबेहा थाना क्षेत्र के थलवारा में ईदगाह के इमाम के घर से चोर हजारों की नकदी कीमती बर्तन व कपड़े उठा ले गए। वहीं लोनीकटरा थाना के पास किराना दुकान की दीवार में सेंध काट कर चोरी का असफल प्रयास किया गया।
विज्ञापन

सुबेहा कस्बे के ईदगाह में इमाम मोहम्मद अहमद के थलवारा गांव स्थित मकान में खिड़की तोड़कर चोर अंदर पहुंचे। चोरों ने कमरे में रखी अटैची से 10 हजार रुपये, दूसरे कमरे से कीमती धातु के पुराने बर्तन व कपड़े उठा ले गए। इस दौरान इमाम परिवारीजनों के साथ अलग कमरों में सो रहे थे।
सुबह जानकारी होने पर पुलिस से शिकायत की है। बताते चलें कि वर्ष 2012 में इमाम के मकान में चोरी में लाखों के जेवर कपड़े बर्तन व नकदी चली गई थी। तत्कालीन एसपी ने मौके की जांच कर खुलासा करने के निर्देश पुलिस को दिए थे लेकिन आज तक पुलिस चोर व चोरी गया सामान बरामद नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

लोनीकटरा थाना के पास त्रिवेदीगंज के कल्ले बाजपेई की दुकान में रात को चोरों ने सेंध काटी लेकिन यहां से कोई सामान ले जाने में सफल नहीं हुए है। सुबेहा थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि थलवारा में चोरी की शिकायत मिली है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें