फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अस्पताल में बिगड़ी महिला की हालत, मौत

Sat, 07 Dec 2024 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सूरतगंज (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र मोहम्मदपुर खाला में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। पति-पत्नी के बीच कई दिनों से विवाद होना बताया जा रहा है। बिना पोस्टमार्टम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


मोहम्मदपुर खाला थाने क्षेत्र के सूरतगंज कस्बा निवासी विमलेश की पत्नी गुड़िया कस्बे में संचालित एक हॉस्पिटल और एक डायग्नोस्टिक सेंटर पर काम करती थीं। शुक्रवार सुबह वह सफाई करने के बाद नीचे भवन में संचालित एमएस अस्पताल पहुंची ही थीं कि तबीयत बिगड़ने लगी। डॉक्टरों ने उनको सीएचसी सूरतगंज भेजा जहां मृत घोषित कर दिया गया। बिना पोस्टमार्टम के आननफानन अंतिम संस्कार कर दिया गया।

उधर, निजी अस्पताल के डाॅ. सुधीर कुमार ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से महिला का पति के साथ अनबन चल रही थी। आशंका है कि उसने टॉयलेट क्लीनर पी लिया हो। एसएचओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें