फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक कलह में महिला ने लगाई फांसी

Fri, 19 May 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खोखरपुर गांव में शुक्रवार को एक विवाहिता ने पारिवारिक कलह के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।    
विज्ञापन

        
सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम खोरखपुर निवासी पूजा वर्मा (25) पत्नी सुशील कुमार वर्मा ने शुक्रवार दोपहर कमरे में छल्ले में साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। रिश्तेदार की सूचना पर मृतका के पिता सोनीलाल निवासी खंतापुरवा थाना जैदपुर घरवालों के साथ पहुंचे। मृतका के भाई मनोज ने पड़ोसियों से जानकारी की तो पता चला कि उसकी लाश कमरे में छल्ले से साड़ी के सहारे लटकी मिली थी।

चचेरी ननद निशा एवं चचेरे देवर अर्जुन ने पूजा का शव फंदे से उतारा था। मृतका के पिता ने मामला संदिग्ध देख पुलिस को दामाद सुशील कुमार, ससुर शंभू वर्मा, सास शिवकुमारी, ननद बसंती, देवर धूल्लू आदि के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन


पूजा के भाई मनोज कुमार ने बताया कि उसकी बहन का एक साल पूर्व विवाह हुआ था। विवाह के कुछ माह बाद ही उसके पति के बीच अनबन हो गई थी। कुछ दिन पूर्व दहेज को लेकर कहासुनी हुई थी। मामले को सुलझाने के लिए उसने पिता को घर भेजने की बात कही थी।

भाई का आरोप है कि ससुरालीजनों ने उसकी बहन को दहेज के लिए मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने साड़ी बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल पर पहुंचे सीओ दुर्गेश कुमार सिंह ने मामले की जांच कर तत्काल कार्रवाई का आदेश थानाध्यक्ष को दिया है।   
          
मृतका के गले में फंदे का निशान मिला है। जिस समय परिवारीजन व पुलिस पहुंची तो शव बेड पर पड़ा हुआ था। पुलिस ने फंदा लगाने वाली साड़ी बरामद कर ली है। ससुरालीजन कोई मौके पर नहीं मिला। पिता की तहरीर पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जा रही है। -पकंज कुमार सिंह, थानाध्यक्ष सफदरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें