फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल क्रॉसिंग में फंसकर गिरी बाइक, युवक की मौत, एक घायल

Thu, 18 May 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक से जा रहे दो युवक रेलवे क्रॉसिंग के समीप तार की चपेट में आकर नीचे गिर गए। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दोनों युवकों को आस पास के लोगों ने सीएचसी पहुंचाया जहां एक की मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


रामनगर थाना क्षेत्र के शेखपुर अलीपुर गांव निवासी उमान (19) पुत्र नफीस व विनय कुमार (18) बृहस्पतिवार की शाम बाइक से फतेहपुर की ओर जा रहे थे। तभी सुढ़ियामऊ रेल क्रॉसिंग के सपीम इनकी बाइक रेल पटरी से निकले तार में फंसकर गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

आस पास के लोगों ने दोनों युवकों को इलाज के लिए सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया जहां पर उमान की मौत हो गई जबकि विनय का इलाज किया जा रहा है। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें