फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशाल मेगा मार्ट पर होगी कार्रवाई

Sun, 22 Nov 2015 11:32 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लाइसेंस निलंबित होने के बाद भी नाका पैसार स्थित विशाल मेगा मार्ट में खुलेआम खाद्य पदार्थों की बिक्री की जा रही है। इसकी जानकारी होने के बाद जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को मार्ट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

एफएसडीए के तत्कालीन अभिहीत अधिकारी वीके पांडेय ने मेगा मार्ट का खाद्य पदार्थों का लाइसेंस दिसंबर 2014 में निलंबित कर दिया था। यह कार्रवाई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच में फेल होने पर की गई थी। इसके बाद मार्ट संचालक ने जिला मजिस्ट्रेट लखनऊ की अदालत में अपील की लेकिन जिला मजिस्ट्रेट लखनऊ ने मामले को अपर जिलाधिकारी के यहां वापस कर दिया था।


 अपर जिलाधिकारी हरिकेश चौरसिया के यहां चली सुनवाई के बाद अगस्त 2015 में एक बार फिर लाइसेंस को निलंबित करते हुए इसकी एक प्रति मार्ट संचालक को भी उपलब्ध करा दी गई थी। बावजूद इसके यहां से खाद्य पदार्थ खुलेआम बेचे जा रहे हैं। इसका खुलासा 6 नवंबर को तब हुआ, जब एफएसडीए की टीम ने मार्ट में छापा मारकर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे थे। अभी इन नमूनों की रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन



इसके बाद भी मनमाने तरीके से विशाल मेगा मार्ट में खुलेआम खाद्य पदार्थों की बिक्री की जा रही है। जब इस बात की जानकारी जिलाधिकारी को हुई तो उन्होंने इस प्रकरण को काफी गंभीरता से लेते हुए अपर जिलाधिकारी को इस मामले में जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है। जिलाधिकारी से आदेश मिलने के बाद जिला प्रशासन मार्ट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई में लग गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें