फ्रांस में हुई आतंकवादी घटना व रक्का शहर में हुई हवाई बमबारी में मारे गये लोगों को श्रद्धाजंलि अर्पित करने के लिए शहर के सट्टी बाजार स्थित पानी टंकी के पास श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद युवाओं ने शहर के विभिन्न चौराहों पर रैली निकालते हुए आतंकी घटनाओं की निंदा की और अपना विरोध दर्ज करवाया।
आंतकी हमलों में मृतकों की श्रद्धाजंलि सभा में वक्ताओं ने कहा यह उचित नहीं, किसी एक व्यक्ति की सजा पूरी कौम को दी जाए। आज विकास के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है। हिंदू, मुस्लिम, सिख व ईसाई, ये सब भारत के चार धर्म नहीं, बल्कि भारत के मजबूत स्तम्भ हैं। जिन्होंने समय-समय पर देशहित में अपना बलिदान देकर यह सिद्ध कर दिया है कि समय आने पर भारत माता के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर देंगे। पूर्व एमएलसी गयासुद्दीन किदवई ने कहा कि आंतकी हमला सभी के लिए घातक है जिसका पूरजोर विरोध करना चाहिए।
श्रद्धाजंलि सभा के बाद विरोध प्रदर्शन भी किया गया जो शहर के मुख्य मार्ग पीटबटावन, घंटाघर, धनोखर चैराहा, निबलेट तिराहा होते हुए छाया चौराहे पर समाप्त हुआ। श्रद्धांजलि सभा में सभी धर्मों के लोगो ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रदर्शन के दौरान सुजीत शाह, दानिश सिद्दीकी, हर्षित शुक्ला, निलेश सिंह राठौर, तरुण कुशवाहा आदि मौजूद रहे।