फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार ढहने से पत्नी की मौत, पति गंभीर

Fri, 11 Aug 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला/बाराबंकी
विज्ञापन
भिवानी में दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तेज बारिश के कारण अमोली गांव में बृहस्पतिवार रात कच्ची दीवार भरभरा कर ढह गई। दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी मलबे में दब गए जिसमें पत्नी की मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दौरान दंपती के दो बच्चे आंगन में मोबाइल पर कॉर्टून खेल रहे थे लेकिन दूसरी दीवार के सहारे छप्पर अटक जाने से बच्चे बाल-बाल बच गए। 
विज्ञापन


रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम अमोली निवासी मंजू (27) व उसका पति रामकिशोर (30) गुरुवार की बीती रात कच्ची दीवार पर रखे छप्पर के नीचे सो रहे थे। बारिश होने के कारण कच्ची दीवार अचानक भरभराकर ढह गई। हादसे के बाद बच्चों के शोर मचाने पर आस पास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।

वहीं कुछ दूरी पर चारपाई पर मृतका के दो बच्चे अंशिका (3) व अतुल (5) मोबाइल पर कॉर्टून देख रहे थे। जिस छप्पर के नीचे दोनों बच्चे थे वह दूसरी दीवार के सहारे लटक जाने से दोनों बच्चे बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों ने घायल को सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया जहां उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दीवार गिरने से महिला की मौत की सूचना पर शुक्रवार को एसडीएम लवकुश सिंह ने नायब तहसीलदार पुष्कर मिश्रा व कानूनगो केके मिश्रा को घटना स्थल भेज दिया और पीड़ित परिवार को दैवीय आपदा के तहत आर्थिक सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया है।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें