फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: PM Awas की पहली किस्त लेकर चार की पत्नी प्रेमी संग फरार, पतियों ने की दूसरी किस्त रोकने की मांग

Tue, 07 Feb 2023 10:08 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

दो पतियों ने मंगलवार को डूडा कार्यालय में परियोजना अधिकारी के सामने पेश होकर बताया कि पहली किस्त का पैसा 50 हजार रुपये जैसे ही पत्नियों के खाते में पहुंचा उसके कुछ दिन बाद ही दोनों अपने प्रेमियों के संग फरार हो गईं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की पहली किस्त खाते में पहुंचने के बाद चार महिलाएं अपने पतियों को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गईं। 

विज्ञापन

किस्त जारी करने के एक साल बाद भी निर्माण शुरू नहीं करने पर जब नोटिस जारी की गई तो पतियों ने डूडा कार्यालय पहुंचकर इसका खुलासा किया और दूसरे किस्त भेजने पर रोक लगाए जाने की मांग की। जिस पर इन्हें 15 दिनों की मोहलत दी गई है यदि इसके बाद भी ये लोग पत्नियों को वापस नहीं ला सके तो रिकवरी का नोटिस जारी किया जाएगा।

नोटिस जारी होने के बाद फतेहपुर कस्बे के दो पतियों ने मंगलवार को डूडा कार्यालय में परियोजना अधिकारी के सामने पेश होकर बताया कि पहली किस्त का पैसा 50 हजार रुपये जैसे ही पत्नियों के खाते में पहुंचा उसके कुछ दिन बाद ही दोनों अपने प्रेमियों के संग फरार हो गईं। 

काफी खोजबीन की गई लेकिन दोनों कोई पता नहीं चल सका है। जिस पर इन लोगों ने प्रार्थना पत्र देकर दूसरी किस्त न भेजने का अनुरोध किया है। 

डूडा कार्यालय से बेलहरा, बंकी, जैदपुर और सिद्वौर की चार महिला लाभार्थियों को पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये भेजे गए थे। निर्माण कार्य शुरू न होने पर पीओ डूडा सौरभ त्रिपाठी ने सभी को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया। 
विज्ञापन

पीओ ने बताया कि मंगलवार को इन सभी के पति कार्यालय में पेश हुए थे और बताया कि इनकी पत्नियां प्रेमी संग चली गई हैं। जिस पर इन्हें 15 दिन की मोहलत दी गई है इसके बाद भी निर्माण शुरू नहीं होता है तो रिकवरी की नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें