फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: कपड़ा फैलाते समय तार में उतरा करंट, युवक की मौत

Sun, 06 Aug 2023 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
जैदपुर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र में कपड़े धोकर छत पर फैलाने गया युवक करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोतीलाल पुरवा मजरे गढ़ी राखमऊ निवासी मोहम्मद मुस्लिम का छोटे बेटा आफताब आलम (22) रोज की तरह शनिवार को मोटरसाइकिल शोरूम पर ड्यूटी के लिए जाने की तैयारी कर कर रहा था। वह कपड़े धुलकर सुखाने के लिए घर की छत पर बंधे एल्युमिनियम के तार पर फैला रहा था, जो पड़ोस से गुजरी बिजली लाइन से छू रहा था, जिससे उसमें भी करंट दौड़ रहा था।
विज्ञापन



कपड़े फैलाते समय युवक करंट की चपेट में आ गया। चीख पुकार सुनकर जब तक परिवार के लोग छत पर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता सहित पूरा परिवार व गांव के लोग सदमे में हैं। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। एसडीओ प्रहलाद कुमार ने बताया कि कोई शिकायत नहीं मिली है। घरेलू बिजली के करंट से मौत की मौखिक रूप से सूचना मिली है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें