फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन गेहूं की खरीद नहीं हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। गेहूं खरीद के पहले दिन किसी भी केंद्र पर बोहनी नहीं हुई जबकि केंद्र प्रभारी पूरे दिन केंद्रों पर मौजूद रहकर किसानों का इंतजार करते रहे। किसी भी केंद्र पर किसान नजर नहीं आए। केंद्र प्रभारियों का कहना है कि अभी एक सप्ताह तक गेहूं आने की उम्मीद नहीं है क्योंकि अभी किसान गेहूं की फसल तैयार करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में गेहूं खरीद की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई। इसके लिए जिले भर में 55 केंद्र खोले गए हैं। इस बार शासन ने गेहूं खरीद का कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं किया है लेकिन जो भी किसान आएगा उसका गेहूं जरूर खरीदा जाएगा। गेहूं खरीद के पहले दिन किसी भी केंद्र पर किसान गेहूं लेकर नहीं आए जबकि केंद्रों पर मौजूद प्रभारी पूरे दिन किसानों के आने का इंतजार करते रहे।
केंद्र प्रभारियों का कहना है कि अभी किसान गेहूं की फसल तैयार करने में लगे हैं, यहीं कारण है कि केंद्रों पर गेहूं नहीं आ रहा है। उम्मीद है कि एक सप्ताह बाद से गेहूं आने लगेगा। किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल अभी पूरी तरह से तैयार नहीं हुई है। जिन किसानों ने पहले बोआई की थी, उनकी फसल जरूर तैयार हो गई है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी संतोष द्विवेदी ने बताया कि पहले दिन किसी भी केंद्र पर गेहूं की खरीद नहीं हुई है लेकिन जल्द ही केंद्रों पर खरीद शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

विकासखंड सिद्धौर क्षेत्र के अंतर्गत विपणन शाखा द्वारा संचालित गेहूं क्रय केंद्र पर तैयारियां दिखीं जबकि पीसीएस द्वारा खोले गए क्रय केंद्र उस्मानपुर, सराय चांदु, बिबियापुर व फिरोजाबाद में अभी तक किसी केंद्र पर कांटा तो किसी पर बोरी तक नहीं पहुंची। सिद्धौर केंद्र प्रभारी प्रेम नारायण मौर्य ने बताया कि केंद्र पर किसानों का इंतजार किया जा रहा है, गेहूं खरीद की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें