फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार 35 केंद्रों पर होगी गेहूं खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। धान खरीद केंद्रों के निर्धारण को लेकर चल रही प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस बार जिले में 35 स्थानों पर गेहूं की खरीद की जाएगी। जिलाधिकारी से मिलने अनुमोदन के बाद विभाग ने सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही क्रय केंद्र प्रभारियों की तैनाती भी कर केंद्रों पर जो खामियां हैं उन्हें दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि जिले में गेहूं खरीद एक अप्रैल से शुरू हो रही है। इसके साथ ही क्रय केंद्रों की सूची भी जारी कर दी गई। विपणन शाखा ने इस बार जिले में 15 केंद्र खोले हैं। इनमें बाराबंकी मंडी, देवा, हरख, सफदरगंज मंडी, फतेेहपुर, कुर्सी, बुढ़वल, सूरतगंज, सिरौलीगौसपुर, टिकैतनगर, भिटरिया, दरियाबाद, हैदरगढ़ एट हुसैनाबाद, त्रिवेदीगंज और सिद्धौर एट भिटौरा लखन शामिल हैं। इसके अलावा पीसीएफ ने 18 केंद्र खोले हैं।
इनमें साधन सहकारी समिति ज्योली, मुबारकपुर, सैहारा, मामापुर कुसुंभा, मदनपुर, सरैया, शेषपुर अलीपुर, सुढ़ियामऊ, सूरतगंज, जुलाहटी मोहल्ला, कस्बा इचौली, मेहौरा, बनीकोड़र, गड़रियनपुरवा, मथुरा नगर, हैदरगढ़, सरायंचादूं और उस्मानपुर तथा मंडी परिषद द्वारा सफदरगंज मंडी और भारतीय खाद्य निगम ने हैदरगढ़ मंडी में गेहूं खरीद केंद्र खोला है। यहां पर केंद्र प्रभारियों की तैनाती कर दी गई है सभी को क्रय केंद्रों पर जो खामियां हैं उन्हें दूर करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें