फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने किया कोरोना वारियर्स का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। देश मे चल रहे कोरोना टीकाकरण अभियान में वैक्सीनशन 100 करोड़ पार होने पर भाजपा ने कोरोना वारियर्स का सम्मान करने का सिलसिला शुरू किया है। सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के सिद्धौर सीएचसी में फ्रंट लाइन वर्कर्स का सम्मान किया।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि वैक्सीनशन की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भाजपा ने देशभर में स्वास्थ्य कर्मचारियों, अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों, वैज्ञानिकों, टीका बनाने वालों और देश के नागरिकों को सम्मान देने की योजना बनाई है। कहा कि जिन्होंने वैश्विक महामारी का हिम्मत से सामना किया उनका सम्मान किये जाने से समाजसेवा करने की प्रेरणा मिलती है।
कहा कि ये हमारे देश में कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक दी गई खुराकों की संख्या 100 करोड़ के पार जाने के जश्न का एक हिस्सा है। उन्होंने ऐतिहासिक अवसर पर जिले के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई दी।
विज्ञापन

कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व का परिणाम है जिसके लिए पीएम बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी, नवीन सिंह राठौर, राम कुमार मिश्रा, दिनेश शर्मा, लल्लू रावत, विवेक राजपूत, मनीष पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें