फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: निखर रही शादी की सजावट, थीम डेकोरेशन की बढ़ी मांग

Sun, 19 Jan 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
शहर बाजार में सहालग को लेकर सजी बनावटी फूलों की दुकान।  -संवाद
विज्ञापन
बाराबंकी। सहालग के चलते सजावट के बाजार में रौनक है। थीम आधारित सजावट की मांग ने बाजार में चमक-दमक बढ़ा दी है। डेकोरेशन में खासतौर पर रॉयल, बोटैनिकल गार्डन और विंटेज थीम की धूम है। विवाह की रस्मों में अब परंपरा, ग्लैमर व फैशन का अनूठा संगम दिखाई देता है। सगाई से लेकर विदाई तक बदलते ट्रेंड के साथ परंपराएं और भी फल-फूल रही हैं।
विज्ञापन


वैवाहिक रस्में आज भी वही हैं जो पहले थीं। बदला है तो सिर्फ उन्हें निभाने का तरीका। परंपराओं को निभाने में भी आधुनिकता नजर आने लगी है। हल्दी हो या मेहंदी या फिर जयमाल कार्यक्रम, सभी में फैशन और ग्लैमर का दखल है। रस्में पहले से भी ज्यादा मनोरंजन और उत्साह के साथ पूरी की जा रही हैं।

लॉन व लॉज एसोसिएशन के महासचिव मोहम्मद सबाह ने बताया कि राजसी थीम विथ मशाल, पालकी व लोटस थीम आदि की डिमांड ज्यादा है। डिमांड के आधार पर डेकोरेशन कराया जाता है। कैंडल लाइट्स और फेयरी लाइट्स से सजावट का अनोखा लुक तैयार किया गया है।
विज्ञापन


आर्टिफिशियल फूलों के कारोबारी जाबिर ने बताया कि फूलों की कीमत बढ़ी है लेकिन बाजार की रौनक कम नहीं हुई है। आर्टिफिशियल फूल बजट और टिकाऊंपन के कारण खासे लोकप्रिय हो रहे हैं।


सगाई से विदाई तक की सुविधाएं दे रहे इवेंट प्लानर
बदलते समय के दौर में सहालग में इवेंट प्लानर सगाई से लेकर विदाई तक की सुविधाएं दे रहे हैं। एलईडी काउंटर, होम डोकेरेशन, मेहंदी, हल्दी, दूल्हा-दुल्हन इंट्री आदि की व्यवस्था तक इवेंट प्लानर करते हैं। इवेंट प्लानर अंकुर रस्तोगी बताते हैं कि हर इवेंट का अलग बजट है। दूल्हा-दुल्हन की इंट्री पर अलग-अलग थीम की डिमांड होती है। इस समय पालकी पर होके सवार चली रे... गीत संग पालकी थीम की खूब मांग है।


परंपरा और आधुनिकता का मेल
जहां पहले तेल व मायन आदि परंपराएं प्रमुख होती थीं, वहीं अब हल्दी, मेहंदी और वरमाला की रस्में ग्लैमर और नए ट्रेंड्स के साथ पूरी की जाती हैं। हल्दी कार्यक्रम में पीले तो मेहंदी में मेहंदी रंग के कपड़े संग आधुनिक सजावट और अनूठे आयोजनों का समावेश देखने को मिलता है। बदलते समय के साथ वैवाहिक रस्मों ने आधुनिकता को अपनाया है जिसमें परंपराओं का मेल बखूबी दिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें