फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप से मिली राहत, पारा 36 डिग्री पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मौसम में आई नरमी सोमवार को भी बरकरार ही नहीं रही बल्कि तापमान एक और डिग्री गिरते हुए 36 पर आ गया। हालांकि जिले का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रिकार्ड किया गया। पूरा दिन हवा चली और आसमान में बादलों की आवाजाही चलती रही। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी तापमान में ज्यादा वृद्घि न होने की बात कही है।
विज्ञापन

दो दिन से तापमान लगातार गिरा है। बीते शुक्रवार व शनिवार को जिले का तापमान 43 डिग्री पहुंच गया था। मौसम विभाग ने तापमान में कमी होने का अनुमान लगाया था। अनुमान सही रहा और शनिवार की शाम से मौसम के तेवर नरम पड़ गए। हवा चलने से गर्मी से राहत मिली। इसका नतीजा यह रहा कि रविवार को अधिकतम तापमान 43 से सीधे 37 डिग्री पर आ गिरा। लेकिन सोमवार को तापमान एक डिग्री कम होते हुए 36 पर पहुंच गया।
मौसम ऐसा है कि अधिकतम व न्यूनतम तापमान में केवल 10 डिग्री का फर्क है। मौसम में हो रहे इस बदलाव के कारण लोगों को जुकाम से पीड़ित हो रहा है। जिला अस्पताल में जुकाम व बुखार से पीड़ित लोग आ रहे हैं। फिजीशियन डॉ. राजेश कुशवाहा ने बताया कि बीते दो दिनों में तापमान में 6 डिग्री का अंतर आया है। इससे लोगे जुकाम से पीड़ित हो रहे हैं। मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार को भी तापमान में ज्यादा बढ़ोत्तरी के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

तापमान कम होने से बिजली संकट से भी राहत
दो दिनों से तापमान में कमी आने से बिजली की मांग भी कम पड़ी। इससे बिजली संकट से कुछ राहत रही। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में 10 से 12 घंटे ही बिजली आ रही है। देवीगंज पावर हाउस से जुड़े 300 गांवों में पिछले कई दिनों से रात में ही कटौती की जाती है। शहर में भी रात को बिजली की आंखमिचौली से लोग परेशान है। अधिशासी अभियंता आरपी मिश्र ने बताया कि जो भी कटौती हो रही है वह ग्रिड से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें