फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप भी नहीं दिला पाई गलन भरी ठंड से राहत

विज्ञापन
बाराबंकी। धूप भी ठंड से नही दिला सकी राहत बर्फीली हवा के चलते परेशान दिखे रॉहगीर। - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
बाराबंकी। दिन में निकली धूप भी गलन भरी ठंड से राहत नहीं दिला पाई। कोहरा गिरने और दिन में चल रही सर्द हवा से राहत मिलने के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। दिन के तापमान में भले ही सुधार हुआ हो लेकिन रात के तापमान में लगातार आ रही गिरावट की वजह से ठंड और बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल कोहरा और ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिन भर चली सर्द हवा की वजह से ठंड और बढ़ गई। दिन में धूप तो निकली लेकिन वह भी गलन भरी ठंड से राहत नहीं दिला पाई। जिससे लोग ठंड से बचाव का प्रयास करते दिखाई दिए। वहीं कोहरे का प्रकोप बराबर जारी है जिसकी वजह से वाहनों की रफ्तार पर इसका विपरीत असर पड़ रहा है। हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि लोग दिन में भी वाहनों की लाइट जलाकर चलने को मजबूर हैं।
मौसम विभाग के अनुसार दिन के तापमान में सुुधार तो हुआ है लेकिन रात के तापमान में आ रही गिरावट का क्रम जारी है। विभाग की मानें तो अधिकतम तापमान 21 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात के तापमान में गिरावट आने की वजह से ही गलन भरी ठंड और ज्यादा बढ़ गई है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ठंड भले ही बढ़ी हो लेकिन नगर पालिका प्रशासन द्वारा शहर में पर्याप्त अलाव नहीं जलवाए जा रहे हैं। जिससे लोग खुद से अलाव की व्यवस्था कर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं। इस बाबत एसडीएम सदर अभय पांडेय का कहना है कि ठंड को देखते हुए शहर में पर्याप्त संख्या में अलाव जलवाने के निर्देश नगर पालिका प्रशासन को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें