फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की चौकसी के आगे नहीं दिखे किसान नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पुलिस की चौकसी के आगे किसान नेता शहर में बृहस्पतिवार को कहीं भी नजर नहीं आए। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए बृहस्पतिवार को भी शहर में जगह-जगह पुलिस का पहरा रहा। जेल घेरने की आशंका के चलते जेल गेट पर भी पुलिस तैनात रही। हालांकि कहीं कोई प्रदर्शन न होने के चलते स्थिति सामान्य रही। इसके बावजूद पुलिस हर पहलू पर नजर रख रही है। जो किसान प्रदर्शन कर सकते हैं पुलिस उनको चिन्हित कर रही है जिससे उन्हें प्रदर्शन करने से रोका जा सके।
विज्ञापन

मंगलवार की देर रात भाकियू भानु गुट के नौ लोगों को जेल भेजने के बाद जहां बुधवार को पूरे शहर में पुलिस बल तैनात रहा वहीं बृहस्पतिवार को भी जगह-जगह पुलिस मुस्तैद रही। इस दौरान जिला कारागार में किसानों के घेराव की सूचना पर सुबह से ही जेल के मुख्य गेट व उस तरफ जाने वाले समस्त मार्ग पर पुलिस कर्मी तैनात रहे और इधर से निकलने वाले लोगों की तलाशी के बाद ही उन्हें आगे जाने दिया गया।
पुलिस की सख्ती के चलते किसी भी किसान संगठन का कोई भी पदाधिकारी शहर में नहीं दिखा। शहर में डीएम आवास से लेकर समस्त सार्वजनिक स्थलों पर भी पुलिस का पहरा रहा। हालांकि पूरे दिन किसी प्रकार का कोई विवाद सामने न आने पर पुलिस व प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पुलिस ने भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष राधेरमन वर्मा को हिरासत में तो लिया था लेकिन इसके बाद शाम के समय उन्हें रिहा कर दिया गया है। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि एहतियात के तौर पर शहर में पुलिस व पीएसी तैनात रही लेकिन कहीं पर किसी प्रकार का कोई विवाद सामने नहीं आया है। कहा कि यदि कोई माहौल खराब करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें