फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन फटी, पीने के पानी को तरसी 15 हजार आबादी

विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के आवास विकास कालोनी में फटी पेय जल आपूर्ति पाइप लाइन को दुरुस्त करते नगरपालिका कर? - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
बाराबंकी। आवास विकास कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन शुक्रवार देर रात फट जाने से करीब 15 हजार आबादी को पेयजल संकट से जूझना पड़ा। यहां के निवासियों को सुबह पानी के लिए हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा। जानकारी पर पहुंची नगर पालिका के जलकल विभाग की टीम पाइप लाइन दुरुस्त करने में दिनभर जुटी रही, लेकिन शनिवार देर शाम तक पानी की आपूर्ति शुरू नहीं कराई जा सकी।
विज्ञापन

शहर में सरकारी विभाग द्वारा बसाई गई एक मात्र आवास विकास कॉलोनी देेखरेख के अभाव में पीने के पानी, गंदगी आदि की समस्या बनी रहती है। इससे यहां के लोग परेशान रहते हैं। शुक्रवार की देर रात पानी की टंकी के निकट पाइप लाइन फट गई। बताते हैं कि यह कई दिन से क्षतिग्रस्त होने के कारण पानी रिस रहा था। मगर इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। करीब 15 हजार आबादी को शनिवार को पीने के पानी से लेकर दैनिक कार्यों के लिए भटकना पड़ा।
हैंडपंप से लोग जरूरत भर पानी ढोते नजर आए। नहाने-धोने से लेकर पीने के पानी के लिए लोग तरस गए। घरेलू कामकाज निपटाने के लिए महिलाएं परेशान रहीं। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद पहुंची नगर पालिका की जलकल टीम ने क्षतिग्रस्त पाइप लाइन दुरुस्त कराने का काम शुरू कराया। पेयजल आपूर्ति रोककर यहां मरम्मत का कार्य शुरू किया गया लेकिन देर शाम तक पाइप लाइन दुरुस्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

दो माह पहले भी पाइप लाइन फटने से पैदा हुआ था संकट
करीब दो माह पूर्व आवास विकास कॉलोनी में ही पानी की टंकी के पास मुख्य लाइन फट गई थी। नगर पालिका के पास फाल्ट लोकेटर मशीन न होने के कारण फाल्ट ढूंढने में ही दो दिन बीत गए थे। कई जगह खोदाई करने पर तीन दिन बाद लाइन दुरुस्त की जा सकी थी। इस बार भी पूरा दिन खोदाई कर पाइप लाइन में फाल्ट की तलाश में बीत गया।
शहर में क्षतिग्रस्त हुई पानी की पाइप लाइन को दुरुस्त कराने के लिए सुबह ही कर्मचारियों को भेज दिया गया। क्षतिग्रस्त पाइप लाइन व उसके आसपास के एरिया को कवर करके पाइप लाइन लीकेज वाले स्थान की खोदाई कराई गई है। कार्य चल रहा है, जल्द ही फाल्ट को दुरुस्त कराकर जलापूर्ति शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

-ओपी राम, जेई जलकल नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें