फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई घंटे रूठे रहे मतदाता

Fri, 09 Oct 2015 11:40 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड देवा की ग्राम पंचायत देवा के ग्राम खिजिरपुर मजरे इनायतपुर में पिछले कई सालों से पोलिंग बूथ बनाया जाता रहा है। इस बार खिजिरपुर का पोलिंग बूथ दो किमी दूर इनायतपुर गांव में बना दिया गया।
विज्ञापन


खिजिरपुर के मतदाता मिथुन, शिवकरन, मो. इस्लाम, अवधराम, ललित कुमार, काशीराम, रामदीन, लक्ष्मण प्रसाद आदि ने बताया कि इनायतपुर गांव की दूरी खिजिरपुर से करीब दो किमी है। ऐसे में इतनी दूर मतदान करने जाने में महिलाओं को खासी परेशानी उठानी पड़ती है।

मतदाताओं के चुनाव बहिष्कार की जानकारी होने पर भाकियू नेता मुकेश सिंह भी पहुंच गए। मामला बढ़ने पर एडीएम हरिकेश चौरसिया, एएसपी उत्तरी धनंजय सिंह, एसओ जेपी चौबे मौके पर पहुंचे। एडीएम हरिकेश चौरसिया ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन


एडीएम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि निर्वाचन आयोग को भेजे जाने वाली सूची में जनपद से ही संशोधन कर दिया जाएगा। अगली बार बूथ यहीं पर बनाया जाएगा। उसके बाद ग्रामीण तैयार हुए  शाम साढ़े तीन बजे से ग्रामीणों ने इनायतपुर गांव पहुंच कर मतदान किया।

दूसरे गांव में वार्ड जोड़े जाने पर मतदान का बहिष्कार
सतरिख। बंकी ब्लॉक के मोहम्मदाबाद गांव का वार्ड नंबर सात में करीब 102 मत हैं जो कि परिसीमन के दौरान 7 किलोमीटर की दूर कमरांवा गांव पोलिंग बूथ में जुड़ गया। दूरी अधिक होने के कारण  मतदाताओं ने बहिष्कार कर दिया।

करीब दो घंटे तक मतदान पर ब्रेक लगा रहा। सूचना पर जोनल मजिस्ट्रेट आशुतोष दुबे व एसओ सतरिख जितेंद्र सिंह सेंगर आदि मौके पर पहुंचे और मतदाताओं को समझाया बुझाया।

उन्होंने आश्वस्त किया कि वार्ड नंबर सात को मोहम्मदाबाद में जोड़ दिया जाएगा। इसके बाद मतदाता माने और सात किलोमीटर की दूरी तय करके मतदान किया।

एसडीएम सदर नीलम यादव ने बताया कि पोलिंग बूथ की दूरी ज्यादा होने के कारण मोहम्मदाबाद के मतदाताओं ने बहिष्कार कर दिया था। सूचना पर प्रशासन व पुलिस मौके पर पहुंच लोगों को समझाया बुझाया। तब जाकर मतदाता मानें और उसके बाद वोटिंग शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें