फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबेहा में बढ़ जाएंगे सात हजार मतदाता, सूची का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। नगरीय चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग से अनंतिम प्रकाशित मतदाता सूची अगले दिन शाम तक नगर पंचायतों में नहीं पहुंची है। सीमा विस्तार वाली सुबेहा नगर पंचायत में पांच से सात हजार मतदाता बढ़ सकते हैं। रैपिड सर्वे के बाद विस्तारित क्षेत्र की मतदाता सूची बनाई जाएगी।
विज्ञापन

मतदाता सूची का पुनरीक्षण कर निर्वाचन आयोग ने 31 अक्टूबर को मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाश कर दिया है। मगर यह मतदाता सूची नगर पंचायत कार्यालय व बूथ तक नहीं पहुंची है। मंगलवार की शाम तक तहसील कार्यालय के वीआरसी तक मतदाता सूची की पीडीएफ आयोग से नहीं भेजी गई है।
सुबेहा नगर पंचायत में पांच साल पहले हुए चुनाव में मतदाताओं की कुल संख्या 10676 थी। पुनरीक्षण में करीब आठ सौ से एक हजार मतदाता बढ़ सकते हैं। सीमा विस्तार होने पर तीन नए वार्डों का गठन किया गया है तथा पुराने कई वार्डों का भी सीमा विस्तार हुआ है। विस्तारित क्षेत्र से वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक करीब 5800 आबादी बढ़ी है। विस्तार होने पर ओबीसी के रैपिड सर्वे के लिए 28 कर्मियों को लगाया गया है। इसके बाद विस्तार में बने नए वार्डों की मतदाता सूची पर काम होगा।
विज्ञापन

हैदरगढ़ नगर पंचायत में बीते चुनाव में करीब 17 हजार मतदाता थे। पुनरीक्षण में करीब एक हजार मतदाता बढ़ सकते हैं। सिद्धौर नगर पंचायत में भी पहले से मतदाताओं की संख्या में बढ़ोत्तरी होना तय है। एसडीएम/ सहायक निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र पाल विश्वकर्मा ने बताया देर शाम तक आयोग से प्रकाशित मतदाता सूची की पीडीएफ फाइल मिल जाएगी। विस्तारित क्षेत्र की मतदाता सूची का अभी प्रकाशन नहीं हुआ है। रैपिड सर्वे के बाद नए बने वार्डों की मतदाता सूची बनाई जाएगी।
विलोपित होने से ज्यादा बढ़े नाम
पुनरीक्षण में बीएलओ की रिपोर्ट पर आयोग को भेजी गई सूची से प्रत्येक नगर पंचायत में मतदाताओं की संख्या बढ़ेगी। नगर पंचायत हैदरगढ़ परिवर्धन 1855 व विलोपन 928 तथा सुबेहा में परिवर्धन 1844 व विलोपन 928 तथा सिद्धौर में सर्वाधिक परिवर्धन 1620 व विलोपन मात्र 439 का करके रिपोर्ट आयोग को भेजी गई थी।
लिल्हौरा वार्ड के लिए अलग बनेगा बूथ
आयोग के तय मानक से संख्या अधिक होने पर हैदरगढ़ नगर में जूनियर हाईस्कूल के घोसियाना बूथ से लिल्हौरा वार्ड को अलग कर नया बूथ बनाया जाएगा। सुबेहा प्राथमिक से जवाहर नगर वार्ड व पूर्व माध्यमिक सुबेहा से हसनपुर वार्ड को अलग कर नए बूथ बनाए जाएंगे। सिद्धौर आदर्श इंटर कॉलेज से लम्बउवा को अलग किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें