ग्रामीणों को समझाने पहुंचे पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
कोतवाली हैदरगढ़ के रायपुर गांव में दो दिन पहले बाहरी बाइक सवार हमलावरों की ओर से की गई मारपीट के बाद से क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। शनिवार को हुई घटना में रिपोर्ट दर्ज कराने वाले युवक से विवाद के चलते हमलावर गोलबंद होकर गांव में पहुंचे थे। ग्रामीणों के दौड़ाने पर आरोपी अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए।