टिकैतनगर (बाराबंकी)। विकासखंड पूरेडलई के ब्लॉक संसाधन केंद्र खुटौली में सोमवार को उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रत्नेश कुमार सिंह और बीडीओ शिवजीत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद केजीबीवी की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
मिशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों में बेहतर कार्य करने वाले प्रधानों व कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. रुचि अवस्थी, मनोज मिश्र, जगदीश मिश्र, शिवकुमार, मान, प्रमोद सहित अन्य लोग मौजूद रहें।
-फोटो 51 : अलाव सेंककर सर्दी दूर भगाने का प्रयास करते लोग। संवाद