मसौली (बाराबंकी)। वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त भारत बनाने के लक्ष्य को लेकर सोमवार को ब्लाॅक प्रमुख रईस आलम की अध्यक्षता में प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई।
बीडीओ संदीप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सभी प्रधान व बीडीसी निक्षय मित्र की भूमिका निभाते हुए अपनी ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त बनाएं। टीबी मरीजों को गोद लेकर उनका सहयोग करें।
सीएचसी अधीक्षक डाॅ. संजीव कुमार ने कहा कि दो हफ्ते से अधिक खांसी, खून के साथ खांसी, सीने में दर्द, सांस फूलना, वजन का घटना, भूख न लगना, शाम के समय तेज बुखार आना, रात में पसीना आना, थकान व गर्दन में सूजन टीबी के लक्षण हैं। ऐसे मरीजों की पहचान कर अस्पताल तक पहुंचाएं।
स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी आशाराम चौधरी ने बताया कि टीबी रोग से प्रभावित मरीजों को निक्षय पोषण योजना के तहत प्रतिमाह एक हजार रुपये सीधे उनके खाते में पौष्टिक आहार के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।
ब्लॉक प्रमुख ने सभी से अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। इस मौके पर बीईओ फिजा मिर्जा, एडीओ पंचायत जानकीराम, जेई लघु सिंचाई अरुण कुमार व्यास, बीपीसीएम अखिलेश पटेल, क्षय रोग नियंत्रण सुपरवाइजर मनीष कुमार श्रीवास्तव व संजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।