फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की संदिग्ध हालत में मौतण्

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

फतेहपुर (बाराबंकी)। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिरदहनपुरवा निवासी मुमताज का 32 वर्षीय पुत्र वसीम मंगलवार की दोपहर घर से गेहूं लेकर साइकिल से फतेहपुर आटा चक्की पर जाने के लिए निकला था। कुछ ही देर बाद वह संदिग्ध हालात में फतेहपुर-भगौली मार्ग पर स्थित ग्राम बीबीपुर के पास सड़क किनारे पडा मिला। परिवारीजनों ने वसीम को सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया, जहां मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में वसीम के परिवारीजनों ने बताया कि वसीम मिर्गी जैसी गम्भीर बीमारी से ग्रसित था और उसे अक्सर दौरे आते थे, इसी के चलते उसकी मौत हुई है।
वकीलों ने किया प्रदर्शन
फतेहपुर (बाराबंकी)। हैदरगढ़ पुलिस की कार्यप्रणाली के विरोध में स्थानीय अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यो से विरत रहते हुए प्रदर्शन किया। फतेहपुर तहसील के बार एशोसिएशन अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह बल्लू व महामंत्री रामसिंह चौहान की अगुवाई में वकीलों ने प्रदर्शन किया और पुलिस विरोधी नारे लगाये, प्रदर्शन के अन्त में वकीलों ने जिलाधिकारी को सम्बोधित एक ज्ञापन अपर तहसीलदार को सौपा है। इस मौके पर राजीव नयन तिवारी, हरिनाम वर्मा, प्रदीप निगम, ओमप्रकाश यादव आदि अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील से बाइक चोरी
फतेहपुर (बाराबंकी)। कस्बा पुलिस की लचर कार्यप्रणाली के चलते फतेहपुर तहसील में बाइक चोरी होने का सिलसिला अनवरत जारी है। मंगलवार को तहसील परिसर में खड़ी अधिवक्ता रामप्रताप यादव निवासी जयगुरुपुरवा की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित अधिवक्ता ने काफी खोजबीन की लेकिन बाईक का कोई पता न चलने पर तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें