फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: वाहनों में टक्कर, तीन घायल, हाईवे पर लगा जाम

Mon, 26 Oct 2026 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
मसौली/कोटवाधाम। बाराबंकी-रामनगर हाईवे पर मसौली के बड़ागांव मोड़ के निकट रविवार सुबह दो पिकअप वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर करीब एक घंटे तक लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन

रामनगर के सुढ़ियामऊ निवासी लाइक उर्फ लकी पिकअप लेकर रामनगर से बाराबंकी की ओर जा रहे थे। बड़ागांव मोड़ के निकट सामने से आ रही दूसरी पिकअप से टक्कर हो गई। दूसरी पिकअप पर मुर्गी दाना लदा था, जिसे लेकर जनपद बहराइच के नवाबगंज थाना के गेलही मजरे धर्मनगर निवासी मेराज खान बहराइच की ओर जा रहे थे। हादसे में लाइक जख्मी हुए।
वहीं, बदोसराय-सफदरगंज मार्ग पर सैदनपुर के पास कार की टक्कर से ऑटो पलट गया। हादसे में मल्लाहनपुरवा के ऑटो चालक सुदर्शन (30) व कानपुर के धर्मेंद्र (25) घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौापुर में भिजवाया। सीओ गरिमा पंत ने बताया कि कार की तलाश पुलिस कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें