फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: संदिग्ध दशा में सड़क किनारे मिला महिला का शव

Mon, 26 Oct 2026 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सूरतगंज। मोहम्मदपुर खाला थाना के क्योंटली गांव निवासी सीता देवी (55) का शव रविवार को सड़क के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। मृतका के मुंह से झाग निकल रहा था। मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, तीन साल पहले पति तरुण कुमार तिवारी की मौत के बाद हेतमापुर-सूरतगंज मार्ग के किनारे बने घर में रहती थी। रविवार को उनका शव घर के बाहर सड़क के किनारे पड़ा हुआ मिला। विषैले जंतु के काटने अथवा विषैले पदार्थ सेवन की चर्चा है।
सीता देवी से कोई संतान होने पर उनके पति ने नौ साल पहले दूसरी महिला से शादी कर ली थी। सीओ शक्ति सिंह ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है, महिला नशे की आदी होना भी बताई जा रही है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें