फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सब्जियों की खेती ने सुधार दी आर्थिक सेहत

विज्ञापन
कबीरा पुर गांव में अपने खेत से कद्दू तोड़ते किसान उत्तम। - फोटो : कबीरा पुर गांव में अपने खेत से कद्दू तोड़ते किसान उत्तम।
विज्ञापन
रामनगर। स्थानीय तहसील के कबीरापुर गांव के उत्तम वर्मा ने पारंपरिक खेती से हटकर रंग-बिरंगी और उन्नत किस्म की सब्जियों के उत्पादन में नवाचार कर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है। स्नातक तक शिक्षित उत्तम ने लाल गोभी, पीला कद्दू और लाल स्ट्राबेरी जैसी अनोखी फसलों की खेती से न केवल अपनी पहचान बनाई है, बल्कि दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत भी बने हैं। उनकी खेती देखने दूर-दूर से लोग आते हैं और मंडियों में उनकी सब्जियां हाथों-हाथ बिक जाती हैं।
विज्ञापन


नवाचार से बढ़ी आय
उत्तम वर्मा एक एकड़ भूमि पर स्टेकिंग विधि से जापानी स्टार जुगनी प्रजाति के पीले व हरे कद्दू की खेती कर रहे हैं। यह कद्दू थोक में 40 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रहा है। इस फसल से उन्हें एक एकड़ में लगभग पांच लाख रुपये तक का मुनाफा हो रहा है। सामान्य सब्जियों की तुलना में रंग-बिरंगी सब्जियों से उन्हें कई गुना अधिक आमदनी प्राप्त हो रही है। कद्दू के अलावा, वे पीली, नीली और हरी फूल गोभी की भी खेती करते हैं, जो बाजार में काफी मांग में हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर जापानी कद्दू
जापानी जुगनी प्रजाति का कद्दू, जिसका वैज्ञानिक नाम कुकुरबिटा पेपो है, बहुउपयोगी और पोषक तत्वों से भरपूर है। यह विशेष रूप से सर्दियों में उगता है और विभिन्न प्रकार की सब्जियों, सूप व सलाद के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें विटामिन ए, सी, ई, पोटैशियम, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करने और रोगों से बचाव में सहायक होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें