फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: कॉलेज के स्वामित्व से जुड़े विवाद की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सफेदाबाद स्थित हिंद मेडिकल कॉलेज एंड इंस्टीट्यूट के स्वामित्व को लेकर विवाद की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। इसके साथ एहतियातन कॉलेज पर निगरानी भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

एक पक्ष के बृजकिशोर सिंह ने खुद को ट्रस्टी और वाइस चेयरमैन बताते हुए द्वारा चार फरवरी को अदालत के आदेश पर लखनऊ के केसरबाग में डॉक्टर आमोद सचान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है तो डॉ. सचान ने खुद को ट्रस्टी और अध्यक्ष बताते हुए ब्रजकिशोर समेत 10 के खिलाफ 22 फरवरी को शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बृजकिशोर सिंह का आरोप है कि डॉ. सचान और इनके सहयोगियों ने कई बैंकों में लाखों रुपए की लिमिट और गारंटी लेकर करोड़ों रुपये का हस्तांतरण किया है।
आरोप लगाया है कि नौ दिसंबर 2004 को पंजीकृत चैरिटेबल ट्रस्ट की मूल डीड में कूटरचना स्वयं को ट्रस्टी एवं अपनी पत्नी को वाइस चेयरमैन दिखाया है। जबकि डा. सचान का कहना है कि विपक्षी तीन फरवरी को जबरन घुसकर कॉलेज में दस्तावेज उठा ले गए। अब इस पूरे मामले में शहर कोतवाली पुलिस लखनऊ में दर्ज एफआईआर का अध्ययन भी करेगी। शहर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें