फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन का गहराया संकट, 17 स्थानों पर ही लग सकेंगे टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोरोना वैक्सीन का संकट दिन ब दिन गहराता जा रहा है। पर्याप्त डोज न मिलने के कारण बूथों की संख्या भी कम करनी पड़ रही है। वैक्सीन की कमी यहां तक पहुंच गई है कि अब बुधवार को महज 17 स्थानों पर ही टीके लगाए जा सकेंगे। क्योंकि विभाग को जितनी डोज की जरूरत है उतनी डोज नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन

कोरोना से लोगों को बचाने के लिए जिले में टीकाकरण अभियान की शुरूआत की गई। पूरे जिले में 176 बूथ बनाकर एक दिन में 18 हजार से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। लेकिन जुलाई माह से शुरू हुआ वैक्सीन की कमी का संकट दिन ब दिन गहराता जा रहा है। विभाग की माने तो अब हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि वैक्सीन की कमी से महज 17 स्थानों पर ही टीका लगाए जाने का निर्णय लिया गया है। इनमें 15 सीएचसी और जिला अस्पताल के अलावा जिला महिला अस्पताल पर ही लोगों को टीके लगाए जा सकेंगे।
सूत्रों की माने तो वैक्सीन की कमी को देखते हुए गांवों में बनाए गए बूथों को फिलहाल बंद करने का निर्णय लिया गया है और अब इन बूथों को तभी संचालित किया जा सकेगा जब वैक्सीन का संकट कम हो जाएगा और विभाग को पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन मिलने लगेगी। इस बाबत जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव सिंह का कहना है कि हमें प्रतिदिन जितनी वैक्सीन की जरुरत है उतनी नहीं मिल पा रही है। इसकी वजह से अब महज 17 बूथों पर ही टीकाकरण कराए जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें