फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समिति में महंगे दामों पर बिक रही थी खाद, लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। विकासखंड सिरौलीगौसपुर की सैदनपुर ग्राम पंचायत में साधन सहकारी समिति संचालित है। सिरौलीगौसपुर एसडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान से किसानों ने फोन कर वहां निर्धारित मूल्य से अधिक दाम लेने की शिकायत की। दोपहर बाद समिति पर पहुंचकर एसडीएम ने वहां मौजूद किसानों से बातचीत की तो पता चला कि निर्धारित मूल्य 270 रुपये की जगह 285 रुपये लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उसके साथ एक पैकेट जिंक भी दी जा रही थी जो एक्सपायर हो चुकी थी। समिति पर सहायक सचिव शंभू नाथ मौजूद थे। एसडीएम ने जिला कृषि अधिकारी तथा सिरौलीगौसपुर के एडीओ कोआपरेटिव आशीष वर्मा को मौके पर बुलाया और पूरी जानकारी दी। खाद के लिए किसानों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए एसडीएम ने एडीओ कोआपरेटिव को खाद वितरण का जिम्मा सौंपा। इस संबंध में एसडीएम ने बताया कि वहां के लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया है और जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें