फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दुष्कर्म पीड़िता किशोरी का ऋषिकेश में हुआ प्रसव, राज खुला तो दंग रह गई पुलिस, 60 साल का नाना निकला आरोपी

Wed, 18 Nov 2026 08:21 PM IST
Akash Dwivedi संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

बाराबंकी के असंद्रा क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने उसके 60 वर्षीय नाना को गिरफ्तार किया है। किशोरी ऋषिकेश में रहती थी, जहां दो माह पहले उसने बच्चे को जन्म दिया। अस्पताल की सूचना पर मामला सामने आया। नवजात को अनाथालय भेजा गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद गर्भवती होने व प्रसव होने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। दुष्कर्म का आरोपी कोई और नहीं, बल्कि किशोरी का 60 वर्षीय नाना निकला। बुधवार शाम जिले की असंद्रा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उधर, ऋषिकेश में दो माह पहले जन्मे नवजात को अनाथालय भेज दिया गया है। बच्चे को गोद लेने के लिए कई लोगों ने इच्छा जताई है, लेकिन फिलहाल विधिक प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, असंद्रा क्षेत्र के एक गांव की महिला का मायका उत्तराखंड के ऋषिकेश में है। वह परिवार के साथ वहीं रहती है। करीब एक साल पहले महिला अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ असंद्रा क्षेत्र स्थित मायके आई थी। इसी दौरान किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। लोकलाज और डर के चलते उस समय घटना की जानकारी किसी को नहीं हो सकी। 

Trending Videos
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी

इसके बाद किशोरी मां के साथ ऋषिकेश लौट गई। कुछ समय बाद किशोरी के पेट में दर्द हुआ तो जांच में छह माह का गर्भ होने की जानकारी हुई। मामला छिपा रहा। दो माह पहले परिजन उसे प्रसव के लिए अस्पताल ले गए तो नाबालिग होने के कारण अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। 

इसके बाद ऋषिकेश में अज्ञात के खिलाफ शून्य क्रमांक पर रिपोर्ट दर्ज की गई। जांच में घटना का संबंध उत्तर प्रदेश से सामने आने पर उत्तराखंड पुलिस ने यूपी पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद मामला बाराबंकी स्थानांतरित कर दिया गया। 

वहीं, सीओ रामसनेहीघाट सौरभ श्रीवास्तव के अनुसार, पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना असंद्रा क्षेत्र स्थित ननिहाल में हुई थी। किशोरी और परिजनों से पूछताछ के आधार पर आरोपी की पहचान उसके 60 वर्षीय नाना के रूप में हुई। बुधवार शाम पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें