फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कमरों में परीक्षार्थियों को बांट दिए साहित्यिक हिंदी के प्रश्नपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। साल भर सामान्य हिंदी की पढ़ाई करने वाली छात्राओं का भविष्य केंद्र व्यवस्थापक की लापरवाही से दांव पर लग गया है। दो कमरों में विज्ञान वर्ग के बच्चों को साहित्यिक हिंदी के प्रश्न-पत्र बांट दिए गए। ऐसा नहीं कि बच्चे इससे अंजान थे। जानकारी होने पर विरोध किया तो जबरन उन्हें परीक्षा अवधि में कैमरे के सामने बैठाए रखा गया और इन कॉपियों को अलग से मूल्यांकन कराने का भरोसा दिलाकर मामला शांत करा दिया। छात्राओं के अभिभावक की सूचना पर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने मामले की शिकायत जिला विद्यालय निरीक्षक से की है।
विज्ञापन

मामला शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का है। यहां पर शहर के ही लखपेड़ाबाग स्थित आनंद विहार इंटर कॉलेज की इंटरमीडिएट की छात्राओं का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। मंगलवार को परीक्षा के पहले दिन दूसरी पाली में इस कॉलेज की विज्ञान वर्ग की 44 छात्राएं परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने गई थी। मगर, इसमें से कक्ष संख्या सात व आठ की छात्राओं को सामान्य हिंदी के स्थान पर साहित्यिक हिंदी का पर्चा बांट दिया। कुछ देर तक जब छात्राओं को कुछ अटपटा लगा तो दूसरा प्रश्नपत्र होने की बात कहकर विरोध किया।
मगर, केंद्र व्यवस्थापक व परीक्षा प्रभारी ने उन्हें सही सामान्य हिंदी का प्रश्नपत्र देने की बजाय कक्ष निरीक्षकों के साथ मिलकर जबरन छात्राओं को कक्ष में बैठाए रखा। इतना ही नहीं सामान्य हिंदी के प्रपत्र व फोटोयुक्त हस्ताक्षर सूची पर हस्ताक्षर भी करा लिए और छात्राओं को उनकी कापियों को अलग से भेजकर मूल्यांकन कराने की बात कहकर शांत किया। छात्राओं के अभिभावको ंकी शिकायत पर आनंद विहार इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने पूरे मामले की साक्ष्यों के सहित शिकायत डीआईओएस से की है। अब सामान्य हिंदी की पढ़ाई करने वाली छात्राएं अपने परीक्षा परिणाम को लेकर चिंतित है।
विज्ञापन

छात्राओं को गलत प्रश्नपत्र बांटकर केंद्र व्यवस्थापक व परीक्षा प्रभारी ने साजिश की है। इसकी शिकायत डीआईओएस से कर केंद्र व्यवस्थापक व परीक्षा प्रभारी को बदलने की मांग की है। क्योकि इनके रहते अब कॉलेज की छात्राओं की आगामी परीक्षाएं भी पारदर्शीपूर्ण तरीके से संभव नहीं है। वहीं गलत प्रश्नपत्र पर परीक्षा देने वाली कॉलेज की करीब 12 से 16 छात्राएं परीक्षा परिणाम को लेकर काफी परेशान है।
शैलेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य
सामान्य हिंदी की जगह साहित्यिक हिंदी का प्रश्नपत्र राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पर कुछ छात्राओं को देने का एक मामला सामने आया है। इसकी शिकायत मिलने पर जीजीआईसी की केंद्र व्यवस्थापक से जबाव मांगा गया है। इसके मिलने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
राजेश कुमार वर्मा
जिला विद्यालय निरीक्षक बाराबंकी
बाराबंकी। यूपी बोर्ड की दूसरे दिन की परीक्षा में दोनों पालियों में 968 परीक्षार्थियों ने दी। जबकि 36 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बृहस्पतिवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल के अरबी, फारसी व इंटरमीडिएट के संगीत गायन की परीक्षा चार केंद्रों पर हुई। इसमें 33 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 31 परीक्षा में शामिल हुए। वहीं दो अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार दूसरी पाली में हाईस्कूल के संगीत गायन व इंटरमीडिएट की कामर्स विषय की परीक्षा 39 केंद्रों पर हुई। इस परीक्षा में पंजीकृत 971 परीक्षार्थियों में 937 ने परीक्षा दी। इस पाली में 34 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। इसी के साथ बडी परीक्षा न होने को लेकर जिन केंद्रो पर पहले दिन लाइव प्रसारण में तकनीकि समस्याएं आई थी उन्हे दूर कराने का काम कराया गया। डीआईओएस राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि दूसरे दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें