फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत

Tue, 14 Apr 2026 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जैदपुर क्षेत्र में रविवार देर रात अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। युवक हेलमेट नहीं लगाया था। सिर में गंभीर चोट आने से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जैदपुर के जयचंदपुर गांव निवासी फूलचंद (36) रविवार देर रात किसी सामान की खरीदारी कर वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बाराबंकी-जैदपुर मार्ग पर गांव के पास ही उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उन्हें गंभीर चोटें आईं और हालत नाजुक हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। फूलचंद ओमान में रहकर नौकरी करते थे और करीब दो महीने पहले ही घर आए थे। वह अपने परिवार में तीन भाइयों में चौथे नंबर पर थे। उनके परिवार में पत्नी और एक बेटा है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें